इस गाइड में एक अनोखा लाइट स्टोरी बॉक्स बनाने के लिए आइडिया, प्रक्रिया और जरुरी सामग्री बताई गई है। लाइट स्टोरी बॉक्स आपके चित्रों पर रौशनी डालेगा और आप मजेदार एनिमेटेड परछाई देख पाओगे। एक ऐसा स्लाइड प्रोजेक्टर बनाना जो सिर्फ कहानी कहने में नहीं पर उस कहानी को जिवंत करने में मदद करे।

इस प्रवृत्ति में कोविड १९ एक बच्चे के जीवन को क्या असर करता है इस विषय को कहानी के द्वारा प्रस्तुत किया गया है। जिस में कहानी के चित्र को पारदर्शी स्लाइड्स पर बना कर, स्टोरी लाइट बॉक्स की मदद से दीवार पर एक एनिमेशन की तरह दिखाया गया है।

गतिविधि संसाधन

light-story-box-activity-guide-hindi.pdf
light-story-box-demo-video-hindi.mp4

जरूरी सामग्री

  • कार्ड बोर्ड बॉक्स
  • पारदर्शी शीट
  • हार्ड वायर / तार
  • डबल साइड पारदर्शी टेप
  • कटर
  • स्टेपलर
  • रंगीन मार्कर्स

आयु वर्ग

यह गतिविधि 8 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लिए उपयुक्त है।

फेसिलिटेशन टिप्स

  • डेमो वीडियो दिखा के एक्टिविटी की पहचान करवाइए और नीचे के सवालों पर चर्चा कीजिए:
    • परछाई क्या है? वो कैसे काम करती है?
    • लिवर क्या है? तार घुमाने से चीजे ऊपर नीचे कैसे होती है?
    • आपके चित्र दीवार पर कैसे प्रोजेक्ट हो रहे है?
    • आप चीजों को एनिमेट करने के लिए दूसरी कौनसी चीज़ का उपयोग कर सकते हो ? (जैसे की उंगलियों से रस्सी बाँध कर चीजों को लटकाना )
    • क्या दीवार पर सभी रंग प्रोजेक्ट हो सकते है?
    • क्या स्लाइड्स को एक दूसरे के साथ जोड़ के एक फिल्म जैसा बनाया जा सकता है?
  • बच्चो के साथ साझा कीजिए की स्मार्ट फोन ना हो तो लाइट के लिए टोर्च या दूसरा कोई स्त्रोत का उपयोग कर सकते है। लाइट के स्त्रोत के हिसाब से कार्डबोर्ड बॉक्स को काटना होगा।
  • एक्टिविटी गाइड और डेमो वीडियो के द्वारा एक्टिविटी की पहचान करवाइए। प्रतिभागिओ को अपने हिसाब से स्टोरी लाइट बॉक्स बनाने के लिए, सजाने के लिए और इंटरेक्टिव चीजों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए।
  • बच्चो को अपनी कहानी शेयर करने को कहिये और पूछिए की उनकी कहानी में कौन सी चीजों को इंटरेक्टिव - हिलती डुलती बना सकते है।
  • प्रतिभागिओ को अपनी कहानी की स्लाइड्स बनाने की प्रोसेस शेयर करने को कहिये। उन्होंने स्टोरी बॉर्डिंग कैसे किया और किस तरह से हर सीन की स्लाइड तैयार की।
  • आखिर में उनको अपनी कहानी प्रस्तुत करने को कहिए।

सुचना: प्रतिभागियों को फिजिकल या वर्चुअल स्पेस में मेकर गतिविधि को फैसिलिटेट करने के टिप्स और ट्रिक्स के लिए गाइड देखे या फिर ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने के लिए साइन अप करें।

फैसिलिटेटर गाइड देखें

योगदानकर्ता

निकिल ऑगस्टीन (टिंकरिंग इंटर्न, अनस्ट्रक्चर्ड स्टूडियो)